
पटियाला की राव नदी में बही महिला का 35 किमी दूर से शव बरामद
पति सज्जन का कोई सुराग नहीं, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के निकटवर्ती काना गांव की महिला पंच सुनीता की बॉडी झामपुर गांव से बरामद कर ली गई। सुनीता रविवार को तेज बारिश के बाद पटियाला की राव नदी में आई बाढ़ में बह गई थी। सुनीता को बचाने कूदे उसके पति सज्जन का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़ के नया गांव में सुनीता की बॉडी रखकर प्रदर्शन किया दिया।























