
कपूरथला मे नाले में गिरे 2 साल के मासूम बच्चे का शव 4 दिन बाद मिला
परिजनो का रो रोकर बुरा हाल
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के कपूरथला शहर के गोइंदवाल रोड पर नाले मे 4 दिन पहले गिरे बच्चे का शव 1 किलोमीटर दूर मिला जिसे देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गौरतलब है कि प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ की टीम ने करीब 4 दिन तक इस बच्चे को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जिसके बाद एनडीआरडी की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोक दिया और जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा था। अब प्रवासी परिवार के लोगों को बच्चा उसी नाले में करीब 1 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस ने बच्चे के शव को पूसा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।





















