ÕÕ
गोबिंद सागर झील हादसे मारे गये युवको के परिवारों को सीएम मान ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) : पंजाब के मुख्ख्यमंत्री भगवंत मान ने गोबिंद सागर झील हादसे में मारे गए बनूड़ के सात युवकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होने अपने टवीट हैंडल पर लिखा वैसे तो मानव जीवन का मूल्य किसी मुद्रा में नहीं मापा जा सकता, फिर भी पीडि़त परिवारों के साथ दुख बांटने से उनकी पीड़ा कम होती है… गोबिंद सागर झील में डूबे बनूड़ के सात युवकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।























