
मोहाली मे ट्रक की चपेट मे आई स्कूली छात्रा, चालक को भीड ने पीट पीटकर मार डाला
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्व वार्ता) मोहाली मे ट्रक की चपेट मे आने से स्कूली छात्रा घायल हो गई जिससे भीड ने गुस्से मे चालक को भीड ने पीट पीटकर मार डाला। जानकारी अनुसार स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा आरती (16) दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत मे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, मौके पर गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को घेर लिया और उसे जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान श्याम सुंदर (49) निवासी गांव डांग उपरली, थाना नालागढ़ जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। ट्रक चालक श्याम सुंदर हिमाचल प्रदेश से यहां पर इंटरलॉक टाइलें लेकर आया था। गुरुवार दोपहर जब वह ढकोली रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो सडक़ किनारे चल रही आरती के ऊपर ट्रक का पिछला टायर चढ़ गया और आरती ट्रक की बॉडी के बीच में फंस गई।






















