ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज
कांग्रेस करेगी देश व्यापी विरोध-प्रदर्शन
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगी. उन्हें पहले ही ईडी के सामने पेश हो जाना था ED द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों से अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है
























