
रेप मामले मे कोर्ट ने पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को भेजा न्यायिक हिरासत में
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और लुधियाना की आत्मानगर सीट से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को रेप के मामले में आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उन्हें 2 दिन और रिमांड पर लेने की मांग की। हालांकि कोर्ट ने बैंस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।





















