आक्सीजन प्लांटों की चैकिंग के लिए डिप्टी कमिशनर ने बनाई कमेटी
6 सदस्यता कमेटी को 2दिनों में रिपोर्ट देने के आदेश
कपूरथला, 9मई( विश्व वार्ता)डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने कपूरथला जिले में कोविड सम्बन्धित किसी भी हालात से निपटने के लिए पी.एस.ए. प्रैशर स्विंग अर्सोप्शन) अधारित आक्सीजन प्लांटों की चैकिंग के लिए 6सदस्य समिति का गठन किया है।
समिति में एस.डी.एम, कपूरथला, सिविल सर्जन, डिप्टी मैडीकल कमिशनर, एक्सियन पी.एच.एस.सी., ऐक्सियन लोक निर्माण विभाग (बी.एड.आर) और एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग (इलैक्ट्रिकल) कपूरथला शामिल है।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि यह समिति जिले में सिविल अस्पताल कपूरथला नज़दीक आइसोलेशन वार्ड, सब डिवीज़न अस्पताल सुल्तानपुर लोधी और सब डिविज़नल अस्पताल फगवाड़ा में स्थापित किए गए पी.एस.ए. अधारित आक्सीजन प्लांटों की निर्धारित मापदण्डों अनुसार शुद्धता, दबाव और क्वालिटी की जांच करेगी। कपूरथला में आक्सीजन प्लांट की सामर्थ्य 1000 एल.पी.एम. (लीटर प्रति मिनट) जबकि सुल्तानपुर लोधी में 800 एल.पी.एम.और फगवाड़ा में 500 एल.पी.एम की सामर्थ्य वाले आक्सीजन प्लांट है।
समिति को अपनी रिपोर्ट 2 दिनों के अंदर -अंदर देने के निर्देश दिए गए है, जिससे ज़रूरत अनुसार उचित कदम उठाए जा सकें।























