
चंडीगढ़ में आज से शुरू होगा हुनर हाट मेला
विभिन्न राज्यों के कलाकार लेंगे हिस्सा
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सैक्टर 17 में देशभर के हुनरमंदों को मंच प्रदान करने के लिए हुनर हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है. आज से शुरू हो रहे इस मेले में देशभर के शिल्पकार हिस्सा लेंगे. इस मेले का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से करवाया जा रहा है, जिसमें इन कलाकारों को सभी सुविधाएं केंद्र सरकार की ओर से ही दी जाएंगी. मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे




















