
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति नाटो और अपने सहयोगियों के साथ करेगे अहम बैठक
रूस ने गूगल न्यूज को किया ब्लॉक
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी यूक्रेन के मसले पर बात करने के लिए गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति नाटो और अपने सहयोगियों के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। ये बैठक इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि ब्रसेल्स में अपने चार दिवसीय दौरे पर आने से पहले ही अमेरिका ने रूस के करीब 14 अधिकारियों को स्वदेश वापस भेजने का आदेश दे दिया था। वही खबर आ रही है कि रूस ने फेसबुक-इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है। गूगल न्यूज पर फेक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।





















