
कांग्रेस सांसदो ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर बोला कडा हमला
हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्व वार्ता) देश मे मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। लगातार आसमान छू रही कीमतो को देखते हुए आज संसद के बजट सत्र कांग्रेस सांसद महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा भी किया। हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।





















