हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग
11 लोगो की दर्दनाक मौत की खबर
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची डीआरएफ की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। आग लगने का कारण शॉक सर्किट बताया जा रहा है।




















