
कल दिल्ली और गुडगांव मे सफर कर रहे है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) कल यानि बुधवार को अगर दिल्ली या गुडगांव के बीच सफर कर रहे तो यह खबर जरूर पढ ले क्योकि आज गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक रिलीज जारी की है। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर कल यातायात 10 घंटे तक प्रभावित रह सकता है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, खेरकी दौला टोल प्लाजा हीरो होंडा चौक तक होने वाली मार्च के कारण यह यातायात प्रभावित होगा. जयपुर से दिल्ली का ट्रैफिक खेरकी दौला टोल प्लाजा से पहले साउथ पेरिफेरल रोड से डाइवर्ट रहेगा. लोग सोहना रोड से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
दिल्ली से जयपुर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अल्टरनेटिव रूट का उपयोग करें. वे गोल्फ कोर्स होते हुए सोहना रोड को पकड़ सकते हैं, इससे वे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.




















