
एसवाईएल पर पंजाब व हरियाणा मे फिर राजनीति गर्माई
होली पर हरियाणा CM ने पंजाब CM से एसवाईएल का पानी मांगकर दी हवा
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत हासिल की है। वही एसवाईएल को लेकर फिर से पंजाब व हरियाणा मे राजनीति गर्माने लगी है। वही होली के अवसर पर पंजाब सीएम भगवंत मान से एसवाईएल का पानी मांगकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस विवाद को हवा दी है। मनोहर लाल ने कहा था कि पंजाब की नई सरकार की अब दोहरी जवाबदेही है, क्योंकि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को पानी देना है। ऐसे में एसवाईएल के लिए पानी के लिए भगवंत मान की जवाबदेही ज्यादा है, क्योंकि अब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। नहर निर्माण और पानी के लिए केंद्र सरकार को दोनों राज्यों के इस विवाद में हस्तक्षेप करना पड़ेगा। हरियाणा किसी भी समय सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नहर निर्माण के लिए किसी एजेंसी को अधिकृत करने की मांग कर सकता है।






















