
उत्तराखंड मे कौन होगा अगला सीएम
मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापच्ची का दौर जारी
विधायक दल की अहम बैठक कल
पुष्कर सिंह धामी रेस मे सबसे आगे
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद से भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए माथापच्ची का दौर जारी है।
भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक कल देहरादून में होगी। वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविवार को दिल्ली में आज भाजपा की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद सभी नेता रमेश पोखरियाल निशंक के घर पहुंचे। यहां बैठक के बाद सभी नेता निकल गए हैं। लेकिन पुष्कर सिंह धामी और निशंक के बीच काफी देर तक बैठक हुई। निशंक के घर से निकलने के पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधायक दल के नेता का चयन सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा। कहा कि 24 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।






















