

24 घंटे जनता के बीच में रहें और काम करें-केजरीवाल
कहा 92 लोगों की टीम बनकर काम करना है, अपना स्वार्थ छोड़ें- केजरीवाल
हमने कट्टर ईमानदार सरकार बनाई ,कहा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमारा फर्ज है कि पंजाब में हर जगह जाएं। हमें सभी के लिए काम करना होगा। अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश आपकी और आपके कामों की बात कर रहा है। 24 घंटे जनता के बीच में रहें और काम करें। कुछ विधायकों के मंत्री न बन पाने पर केजरीवाल ने कहा कि वे किसी से कम नहीं है। पंजाब के लोगों ने हीरे चुनकर भेजे हैं। 92 लोगों की टीम बनकर काम करना है, अपना स्वार्थ छोड़ें। इच्छाएं आगे आ गई तो पंजाब मर जाएगा। पंजाब की तरक्की के लिए हमें टीम की तरह काम करना होगा। कभी भी घमंड न करें
मैं आप सबका बड़ा भाई हूं, आपको गाइड करूंगा। सबको जिम्मेदारियां मिलेंगी। छोटी हो या बड़ी, हर जिम्मेदारी निभाएं। सबसे जरूरी ये कि आप ईमानदारी से काम करें। हमने कट्टर ईमानदार सरकार बनाई है। मैं कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूं, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर कोई शिकायत मिली तो दोबारा मौका नहीं दूंगा। कोई गलत काम करना जारी रखता है तो सीएम से शिकायत करें। हमें विरोधियों के परिवारों से वोट मिलें। केजरीवाल ने वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह के साथ अपना भाषण खत्म किया।





















