
शराब पीने से 13 लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। होली के दिन लेकर अब तक 13 लोगो को जहरीली शराब निगल गई है। जबकि मधेपुरा के केस में परिजन और पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। यहां रात में ही तीनों शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। किसी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।




















