
सियालकोट में मिलिट्री बेस पर पर जबरदस्त विस्फोट
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता)पाकिस्तान के उत्तरी शहर सियालकोट में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसे पंजाब प्रांत में छावनी क्षेत्र के पास तक सुना गया. बताया गया है कि यह एक गोला बारूद स्टोरेज एरिया है. धमाके के बाद एक बड़ी आग जलती हुई देखी जा रही है.’






















