
भारत में 3.20 लाख करोड़ का निवेश करेगा जापान
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पहली बार भारत आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी। जापान भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। दोनों देश मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर काम कर रहे हैं। बैठक की सबसे खास बात यह रही कि जापान ने अगले पांच वर्षों के दौरान भारत में 3.20 लाख करोड़ रुपये (पांच हजार अरब येन) के निवेश की घोषणा की है।





















