
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में रोजगार पर बड़ा फैसला
पंजाब सीएम भगवंत मान आये एक्शन मोड में
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता मे पहली मंत्रिमंडल बैठक में रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल बैठक के बाद भगवंत मान ने बताया कि पंजाब कैबिनेट ने कुल 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15 हजार रिक्तियां शामिल हैं।























