मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ल के घर हुई चोरी
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के मोहाली में मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर चोरो ने रात को कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया है। भल्ला की मोहाली फेज 7 में कोठी है। मटौर थाना पुलिस ने जसविंदर भल्ला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





















