

हरियाणा के आईएएस अशोक गर्ग ने गरीब बच्चो के साथ मनाई होली
कहा मस्ती के लिए प्यार भरा दिल चाहिए, पैसे नहीं
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के आईएएस अशोक गर्ग अपने सामाजिक कार्यों के लिए हर समय चर्चा में रहते हैं। हिसार नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने गरीब बच्चों के साथ होली खेलने का फोटो शेयर किया है। साथ ही कमेंट लिखा कि प्रयत्न संस्था के छोटे-छोटे प्यारे बच्चे-बच्चियों के साथ खूब मस्ती की। मस्ती के लिए प्यार भरा दिल चाहिए, पैसे नहीं।





















