

एसवाईएल नहर पर अब पंजाब की दोहरी जवाबदेह: मुख्यमंत्री हरियाणा
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब में नई सरकार बनने पर सतलुज-यमुना लिंक नहर का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की नई सरकार की अब दोहरी जवाबदेही है, क्योंकि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को पानी देना है। ऐसे में एसवाईएल के लिए पानी देने की उनकी जवाबदेही ज्यादा है, क्योंकि अब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है।





















