
पंजाब, हरियाणा समेत ट्राईसिटी में जमकर उडा गुलाल
दो साल बाद लोगा ने जमकर खेली होली
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) आज देश भर मे होली का त्यौहार बडी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है वही पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ ,पंचकूला और मोहाली में लोगो ने जमकर गुलाल खेला। होली पर शहर में युवाओं का जोश हाई है। प्रशासन ने होली से एक दिन पहले शहर में गैदरिंग पर जो पाबंदी लगाई थी उसको भी हटा दिया था। कई लोगों ने सुबह मंदिरों में जाकर माथा टेका। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से होली फीकी थी, लेकिन इस बार शहरवासी जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं और लोग बेधडक़ होली का जश्न मना रहे हैं।























