
16वीं विधानसभा सत्र आज से शुरू
पढिये पूरा शेड्यूल
चंडीगढ़, 17 मार्च(विश्व वार्ता) : पंजाब की 16वीं विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है, सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निझार को पंजाब विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कल उन्हें प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इंदरबीर सिंह निझार सदन में मौजूद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे.





















