
शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगवंत मान खटकर कलां के लिए रवाना
शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगवंत मान खटकर कलां के लिए रवाना
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए खटकर कलां के लिए रवाना हो गए हैं। जाने से पहले उन्होंने ट्वीट किया
सूरज की सुनहरी किरणें आज एक नया सवेरा लेकर आई हैं। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकर कलां में शपथ लेगा।
शहीद भगत सिंह जी की सोच पर चलने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकर कलां के लिए निकल रहा हूं।
पंजाब के लिए आज का दिन बड़ा है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इक_ा होगा और एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा।
उस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां के लिए निकल पड़ा हूं।























