
भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे
लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद
केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यह समारोह शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में स्थित खटकड़कलां गांव में होगा जोकि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शपथ
दिलवायेंगे पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे. हालिया नतीजों में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है





















