
चंडीगढ़ की राउंड ग्लास टेनिस अकादमी में इस तारिख से होगा ट्रायल शुरू
आज से पंजीकरण शुरू
(Click to tweet: https://ctt.ac/xgO7w)
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) 2022: राउंडग्लास टेनिस अकादमी नए खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए 7-9 अप्रैल, 2022 के बीच ट्रायल आयोजित करवाने जा रहा है जिसका रेजिस्ट्रशन (पंजीकरण) 12 मार्च को शुरू होगा। इच्छुक खिलाड़ी राउंडग्लास वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म को 24 मार्च से पहले भर कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
चंडीगढ़ स्थित राउंडग्लास टेनिस अकादमी, खुद की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर, अंडर-12, अंडर-14, और अंडर-16 से अधिकतम 16 लड़कों को और चार स्थानीय लड़कियों को 100% स्कालरशिप (छात्रवृत्ति) प्रदान करेगी।
ट्रायल द्वारा चयनित 20 खिलाड़ियों को 100% कोचिंग छात्रवृत्ति दी जाएगी जिसमें फिटनेस प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, स्पोर्ट्स साइंस और मेन्टल कंडीशनिंग जैसी सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं शामिल हैं।
राउंडग्लास टेनिस अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर (तकनीकी निदेशक) आदित्य सचदेवा ने कहा, “हम देश भर के खिलाड़ियों को इस तरह से प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान कर रहे हैं जो भारत में जूनियर टेनिस में अभी तक नहीं देखा गया है। हमारा उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को पहचानना एवं उन्हें ट्रेन करना है। हम व्होलिस्टिक वेल्बीइंग के सिद्धांतों के आधार पर उन्हें विश्व स्तरीय एथलीट का रूप देना चाहते हैं।“
राउंडग्लास टेनिस अकादमी के बारे में –
राउंडग्लास टेनिस अकादमी का लक्ष्य टेनिस के माध्यम से भारत में जगह जगह पायी जाने वाली पप्रतिभाओं को विकसित करना, पोषित करना है। इसके साथ ही इनका एक और मिशन है कि इस अकादमी को प्रमुख टेनिस संगठन के रूप में स्थापित करते हुए युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देते हुए उसमें से अगली पीढ़ी के टेनिस के स्टार खिलाड़ी एवं लीडर्स निकालें।
राउंडग्लास स्पोर्ट्स के बारे में –
राउंडग्लास स्पोर्ट्स भारत में बच्चों और युवाओं के लिए फुटबॉल, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर पैदा कर रहा है, जो कि सभी के कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य उनकी ऊर्जा को दिशा देना और उनकी क्षमता और काबिलियत को विकसित करने और निखारने में मदद करना है। पंजाब और समपूर्ण भारत में खेलों में बदलाव लाने के लिए हम बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं और साथ ही साथ उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस अकादमी और जमीनी स्तर के कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों में भागीदारी की संस्कृति को विकसित कर रहे हैं।





















