
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ में अगर आप सिंगल यूज प्लास्टिक यूज कर रहे है तो हो जाये सावधान
चंडीगढ़ में सख्त कार्रवाई होनी शुरू
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे अब अगर आप सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बंद कर दें। ऐसा करना आपके बिजनेस को हमेशा के लिए बंद करा सकता है। दुकान सील हो जाएगी और बिजली का कनेक्शन भी कट जाएगा। यह सख्त कार्रवाई चंडीगढ़ में होनी शुरू हो गई है। सितंबर 2019 में यूटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, स्टोरेज, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर रोक लगाई थी।























