
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 20वां दिन
राजधानी कीव के इलाके में आज रूस ने किए कई हवाई हमले
कई बार वार्ता के बाद भी नही बन रही सहमति
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। यूक्रेन की राजधानी कीव के एक रिहायशी इलाके में आज रूस ने कई हवाई हमले किए, जिससे कीव में 15 मंजिला एक बिल्डिंग में आग लग गई. हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य के इमारत में फंसे होने की आशंका है.इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है।























