
हिजाब पर कर्नाटका हाईकोर्ट का बडा फैसला
स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं मिलेगी-हाईकोर्ट
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) हिजाब पर कर्नाटका हाईकोर्ट का बडा फैसला आया है। कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं मिलेगी। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल-कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है।























