
आज से फिर शुरू होगी विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन की प्रक्रिया आज फिर से शुरू होगी। पहले यह चुनाव दो चरणों में कराए जाने के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी। चार और पांच फरवरी को नामांकन भी हो चुका था।





















