
पंजाब विधानसभा चुनाव मे करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी आज से करेगी मंथन शुरू
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज ने उम्मीदवारो को बुलाया चंडीगढ़
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव मे करारी हार मिलने के बाद अब आज से कांग्रेस मंथन शुरू करेगी। मालवा क्षेत्र से 69 सीटों पर उतारे उम्मीदवारो को आज पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने चंडीगढ़ बुलाया है। चौधरी इन सभी से वन टू वन मीटिंग करेंगे। पिछली बार 77 सीटों के मुकाबले कांग्रेस इस पर सिर्फ 18 सीटें ही जीत पाई।






















