
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर से अहम बैठक करने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाली बैठक में तकरीबन सौ के आसपास किसान संगठनों से जुड़े नेता शामिल होंगे आज सोमवार को दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में होने वाली बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर चर्चा होगी,






















