
पंजाब मे राज्यसभा चुनाव के लिए नामजदगी आज से
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सूबे की पांच राज्यसभा सीटों के लिएचुनाव का एलान हो चुका है। इन्हीं पांच सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया है, जिसके लिए नोटिफिकेशन आज जारी होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 22 मार्च को होगा। नामांकन वापस लेने का काम 24 मार्च तक होगा। मतदान 31 मार्च को सुबह 9 से 4 बजे तक होगा और उसके बाद 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।























