
बडी खबर
भारत की मिसाइल पाकिस्तान इलाके मे 124 किलोमीटर अंदर गिरी
मचा हडकंप
पढिये पूरी खबर
राहत की बात हादसे में कोई जनहानि नही
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्व वार्ता) भारत की एक मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में 124 किलोमीटर अंदर गिरने से पाकिस्तान मे हडकंप मच गया। लेकिन जल्द ही डिफेंस मिनिस्ट्री ने जारी बयान में कहा गया कि यह घटना ‘एक्सीडेंटल फायरिंग’ की वजह से हुई। यह घटना जहां बेहद खेदजनक है, वहीं राहत की बात यह भी रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के मिडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के डीजी मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने गुरुवार की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा किया था, बाबर ने कहा भारत की तरफ से दागी गई मिसाइल में हथियार या बारूद नहीं थे, लिहाजा नुकसान नहीं हुआ। डीजी ISPR ने कहा- 9 मार्च को शाम 6.43 बजे एक मिसाइल भारत से पाकिस्तान की तरफ दागी गई।






















