
दिल्ली-पंजाब का इंकलाब पूरे देश में फैलेगा-अरविंद केजरीवाल
कहा हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की
केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत-अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे प्रचंड जीत से गदगद हुए दिल्ली सीएम व आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में इंकलाब आया है,अरविंद केजरीवाल बोले कि दिल्ली-पंजाब का इंकलाब पूरे देश में फैलेगा. आज हमारे बच्चों को मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए यूक्रेन में जाना पड़ता है, लेकिन हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बच्चों को यहां पर ही शिक्षा मिले. लोगों ने विश्वास जताया है, हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की और पूरे सिस्टम को बदल दिया. अरविंद केजरीवाल बोले कि हमने बच्चों को शिक्षा देने का काम किया है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों ने हमारे खिलाफ साजिशें रचीं, जब ये सफल नहीं हुए तो इन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था. आज देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत है. हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां पर सभी के बच्चों को शिक्षा मिलेगी.























