
पंजाब अब हुआ आप का
भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में लेंगे। जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।























