
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज 14वां दिन
देर रात रूसी एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगो ने छोडा यूक्रेन
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) रूस और यूक्रेन की जंग का आज 14वां दिन है। जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार को सीज फायर का ऐलान किया है। 20 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है. इसमें 8 लाख बच्चे भी शामिल हैं. कई बच्चे ऐसे भी हैं जो पेरेंट्स के बिना ही यूक्रेन छोड़ने को मजबूर हो गए यूक्रेन के जाइतोमिर व खारकीव में देर रात हुई रूसी एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।





















