
अमित शाह से मिलेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी
पढिये कब होगी मुलाकात?
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आज शाम करीब 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने बीबीएमबी के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था। पता चला है कि मुख्यमंत्री इस बैठक के दौरान बीबीएमबी के अलावा यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला भी गृह मंत्री के समक्ष उठा सकते हैं।






















