
रूस द्वारा यूक्रेन पर जंग का आज 11वां दिन
सीजफायर चंद घंटे बाद खत्म, फिर यूक्रेन में गूंजे हमले
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) राजधानी कीव, खार्किव समेत अन्य शहरों में रूसी हमले जारी हैं। इसके चलते यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद किया गया है। रूसी सैनिक कीव से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं। इसके पहले दसवें दिन रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है।






















