
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी संसद में दिया बड़ा एलान
अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है-बाइडन
यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला सातवें दिन भी जारी
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला सातवें दिन भी जारी है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडन ने कहा कि पूरा यूरोपीय संघ मिलकर काम कर रहा है। हम पुतिन और उनके सहयोगियों की सम्पत्ति को जब्त कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
.अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए 100 करोड़ डॉलर की मदद देने का एलान भी किया।
Tune in as I deliver the State of the Union address to a joint session of Congress. https://t.co/Kgg9cxK21w
— President Biden (@POTUS) March 2, 2022






















