यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश में वापिस लाने में भारत सरकार ने सभी संसाधन झोंके: तरुण चुघ
प्रधानमंत्री मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को भारतीयों को सकुशल घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी: तरुण चुग
चंडीगढ़ ,2 मार्च भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों की हर संभव मदद करने के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जुटी हुई है। यूक्रेन में भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने सभी संसाधन झोंक दिए है।यूक्रेन में फंसे भारतीय जल्द से जल्द अपने घरों में लोटे इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।रोमानिया की सीमा तक पहुंचने वाले छात्रों को लेकर 5 उड़ानें देश के अलग-अलग हवाई अड्डों में लैंड कर चुकी है।
चुघ ने कहा की पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं में पहुंच चुके स्टूडेंट्स की निकासी के लिए भी प्रबंध किए जा रहे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजेजू, जनरल वीके सिंह को व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयरलिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा नेताओं से कहा गया है कि वे राज्य और संबंधित जिला स्तरों पर समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के साथ टीमें गठित करें और उनका व्यापक प्रचार करें।
चुघ ने कहा कि देश भर में भाजपा कार्यकर्ता छात्रों के परिवारों से संपर्क कर उनका मनोबल बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा निकासी के प्रयासों की जानकारी देंगे। यूक्रेन इस समय अपने इतिहास के सबसे विभीषक युद्ध की लपेट में है।सरकार ने यूक्रेन के सभी शहरों में कर्फ्यू लगा दिए है। इसके बीच भी छात्रों को सुरक्षित आश्रयों में ले जाया गया है। जब भी स्थिति थोड़ी शांत होती है तो सीमा पर आगे की यात्रा सुगम हो जाती है।भाजपा नेता स्थानीय स्तर पर फंसे छात्रों के पते भी एकत्र कर रहे है। राज्य स्तर के पदाधिकारी और सांसद, विधायक उनके माता-पिता से मिलने जाएंगे।उन्हें सरकारी प्रयासों के बारे में आश्वस्त करेंगे। प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।समन्वय के लिए समर्पित ट्विटर हैंडल @opganga बनाया गया है।