1,38,619.58 करोड़ रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 96.41 लाख किसान हुए लाभान्वित

जैतो,1 मार्च (रघुनंदन पराशर ) उपभोक्ता कार्य, खाद्य सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारु रूप से की जा रही है, जिस प्रकार से पिछले वर्षों में होती रही है।खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 27 फरवरी 2022 तक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में 707.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।अब-तक लगभग 96.41 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,38,619.58 करोड़ रुपए के भुगतान से लाभान्वित हुए हैं।





















