

चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में महाशिवरात्रि की धूम
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्व वार्ता)चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आज महाशिवरात्रि की धूम रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ट्राईसिटी के गांव और कालोनियों में मंदिरों में खूब भीड़ रही। बड़ी संख्या में शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में पूजा के लिए कतारों में लगे रहे।























