चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें।