
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से
पढिये बजट सत्र का प्रस्तावित शेड्यूल
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू होगा। सत्र 22 मार्च तक चलेगा। 2 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण, 3 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा,4 मार्च को चर्चा व धन्यावाद प्रस्ताव, 5-6 मार्च को छुट्टी, 7 मार्च को बजट पेश, 8 से 13 मार्च तक छुट्टी, 14 से 16 मार्च तक बजट पर चर्चा,17 से 20 मार्च तक छुट्टी, 21 मार्च को वित्त मंत्री के जवाब, 22 मार्च को विधायी कार्य होंगे।






















