
यूक्रेन से भारत लौटे बच्चों का पैसा लौटाए केंद्र: सांसद रवनीत बिट्टू
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) यूक्रेन से भारत लौट रहे स्टूडेंट का पूरा खर्चा केेंंद्र सरकार द्वारा उन्हे लौटाया जाए। यह मांग लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने टवीट के जरिये की है। साथ ही उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी से भी मांग की कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाबी विद्यार्थियों को मुफ्त में उनके घर तक पहुंचाया जाए और उनका खर्च लौटाया जाए।
Centre govt. should reimburse travel expenses of students returning from Ukraine without delays but if in any case it doesnt happen @CHARANJITCHANNI should take initiative and ensure transit buses from Mumbai/Delhi airports to Punjab & Swift reimbursements for Punjabi students
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) February 26, 2022






















