
अंबाला शहर एक बार फिर गोलियां की गंूज से दहला
हअस्पताल से निकलते हुए युवक को गोलियों से भूना
इलाके में सनसनी का माहौल
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा का अंबाला जिले मे लगातार कोई न कोई वारदात होती रहती है। एक केस अभी ठंडा नही होता कि दूसरा हो जाता है। एक बार फिर अंबाला गोलियों की गंूज से दहल गया। अंबाला शहर के नामी मिशन अस्पताल में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड ने इलाके में सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के आईसीयू के दरवाजे पर एक बंटी नामक युवक ने अमन नामक युवक पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।





















