
चंडीगढ मे रोज फेस्टिवल के आखिरी दिन उमडा जनता का सैलाब
ढोल की थाप पर जमकर नाचे लोग
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के रोज गार्डन में आज रोज फेस्टिवल का आखिरी दिन था ऐसे में आज 50वें रोज फेस्ट में पहले दो दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ जुट गई है। रोज फेस्टिवल में पहुंचे लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। रोज गार्डन के मेन एंट्री गेट से लेकर पूरे गार्डन में लोगों को सैलाब उमड़ पड़ा है।























