
चंडीगढ प्रशासन और पावरमैन यूनियन मे बने सीधी टक्कर के आसार
पावर यूनियन की प्रशासन को चेतावनी
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ प्रशासन और पावरमैन यूनियन मे अब सीधी टक्कर के आसार बनते नजर आ रहे है। प्रशासन और एमसी कर्मियों की 6 फेडरेशनों ने इस मुद्दे पर एक आपातकालीन बैठक बुला प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है। कहा है कि प्रशासन ने दोगलापन दिखाया। एक ओर कर्मियों से समझौता कर हड़ताल वापस करवाई, दूसरी ओर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी।संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई न रोकी तो युनियनों द्वारा जल्द ही रोष मार्च व सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी। इस मुद्दे पर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग की मांग भी की है।























